Rajvir Jawanda: Punjabi Singer की सड़क दुर्घटना में मौत

Rajvir Jawanda

Rajvir Jawanda, पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और आवाज़ से पहचान बनाने वाले लोकप्रिय सिंगर, अब हमारे बीच नहीं रहे। 35 साल की उम्र में उनका निधन उनके फैन्स और परिवार के लिए बहुत बड़ा दुख है।

राजवीर ने अपनी पूरी जिंदगी संगीत और फिल्मों के लिए समर्पित कर दी थी। अपनी आवाज और एक्टिंग के दम पर उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।

Rajvir Jawanda की सड़क दुर्घटना और निधन

27 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में राजवीर का सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक एक गाय से टकरा गई, जिससे उन्हें सिर और रीढ़ की गंभीर चोटें आई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। उन्हें 11 दिन तक लाइफ सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया।

राजवीर को बाइक चलाने का शौक था, लेकिन उनकी पत्नी को यह ज्यादा पसंद नहीं था। जिस दिन हादसा हुआ, उनकी पत्नी ने उन्हें बाइक न चलाने की बात कही थी, लेकिन राजवीर ने उनकी नहीं मानी।

Rajvir Jawanda का करियर और हिट गाने

2014 में राजवीर ने अपने संगीत करियर की शुरुआत हिट गाने “मुकाबला” से की। इस गाने से उन्हें लोगों ने पहचान दी। इसके बाद उन्होंने “कंगनी”, “पठियाला शाही पग”, “खुश रहो कर”, “लैंडलॉर्ड”, “काली कैमरो”, “आफरीन”, “डाउन टू अर्थ”, और “सरदारी” जैसे कई हिट गाने दिए। इन गानों को फैन्स ने बहुत प्यार दिया और यूट्यूब पर लाखों बार सुना गया।

राजवीर को एक्टिंग का भी शौक था। उन्होंने 2008 में “सुबेदार जोगिंदर सिंह”, 2019 में “जिंद जान” और “मिंडो तासीलदारनी” जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग भी फैन्स के दिलों को छू गई।

Rajvir Jawanda का जन्म और प्रारंभिक जीवन

राजवीर जवांदा का जन्म पंजाब के लुधियाना जिले के पोना गांव, जगराओं में हुआ था। उनके परिवार का पुलिस विभाग से गहरा संबंध था, उनके पिता पंजाब पुलिस में अधिकारी थे। इसलिए, राजवीर ने भी कानून प्रवर्तन में करियर बनाने का सपना देखा। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में प्राप्त की और बाद में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला में उच्च शिक्षा प्राप्त की।

Rajvir Jawanda कीशिक्षा और पुलिस प्रशिक्षण

राजवीर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सन्मति विमल जैन स्कूल, जगराओं से प्राप्त की और DAV कॉलेज, जगराओं से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला से मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) इन थिएटर और टेलीविजन की डिग्री प्राप्त की। शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने पुलिस सेवा में शामिल होने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की और एक साल का पुलिस प्रशिक्षण लिया।

Rajvir Jawanda का व्यक्तिगत जीवन और उपलब्धियां

राजवीर विवाहित थे और उनके दो बच्चे थे। उनका परिवार उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण था, और वे अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते थे।

राजवीर ने अपने संगीत और अभिनय के माध्यम से पंजाबी मनोरंजन उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके गाने और फिल्में आज भी उनके प्रशंसकों के दिलों में जीवित हैं। उनकी आवाज़ और अभिनय की कला ने उन्हें एक विशेष स्थान दिलाया।

राजवीर जवांदा हमेशा हमारे बीच ज़िंदा रहेंगे, उनकी यादें हमेसा हमारे दिलों में रहेंगी, और उनके गाने हमेशा उनके फैंस के दिलों पर राज करते रहेंगे।

राजवीर जवांदा की सड़क दुर्घटना की खबर India Today में भी प्रकाशित हुई थी।

Themes by WordPress